
रात होते ही क्रैश हो गए थे सोना-चांदी, सुबह खुलने पर ये हैं Gold-Silver Rates
AajTak
Gold-Silver Rate Update: मंगलवार को रात होते-होते सोना-चांदी की कीमतों में भूचाल सा देखने को मिला था. देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ये कीमती धातुएं क्रैश (Gold-Silver Crash) हो गई थीं. एमसीएक्स पर चांदी तो अचानक 5 फीसदी से ज्यादा सस्ती हो गई थी.
सोना-चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों में बड़ा क्रैश (Gold-Silver Price Crash) देखने को मिला है. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को तो रात के समय एमसीएक्स पर अचानक Gold-Silver Rate धड़ाम हो गए थे. चांदी जहां रात 8.30 बजे के आसपास 5 फीसदी से ज्यादा सस्ती हो गई, तो सोने का भाव भी करीब ढाई फीसदी लुढ़क गया था. इस गिरावट के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों कीमती धातुओं के दाम रिकवरी मोड में नजर आए हैं. आइए जानते हैं 1 किलो चांदी अब कितने की है और क्या है 10 Gram 24 Karat Gold Rate...
रात में भर-भराकर टूटी थी चांदी सबसे पहले बताते हैं चांदी की कीमत के बारे में, जो मंगलवार को रात में अचानक ऐसी बिखरी कि 5% से ज्यादा क्रैश (Silver Price Crash) हो गई. सिल्वर प्राइस कारोबार के दौरान 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंच गई थी. रात के अपडेट रेट पर नजर डालें, तो MCX पर 5 मार्च की एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 5.58% या 13,378 रुपये प्रति किलो की गिरावट के साथ 2,26,513 रुपये पर आ गई थी. यानी ये 29 जनवरी के अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 4,20,048 की तुलना में 1,93,535 रुपये तक सस्ती हो गई थी. हालांकि, ट्रेड क्लोज होने पर ये 2,28,783 रुपये पर बंद हुई थी.
MCX पर सुबह ओपन होने पर ये रेट मंगलवार रात में भर-भराकर टूटने के बाद सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को एमसीएक्स पर जैसे ही कमोडिटी कारोबार की शुरुआत हुई, चांदी का भाव रिकवरी मोड (MCX Silver Price) में नजर आया. खबर लिखे जाने तक 1 Kg Silver Price 2 फीसदी से ज्यादा या 5000 रुपये से अधिक की उछाल के साथ 2,34,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी.
क्रैश के बाद रिकवरी मोड में Gold चांदी के बाद अब बात करें, सोने की कीमत के बारे में तो ये कीमती धातु भी सिल्वर प्राइस की तरह रात में क्रैश होने के बाद रिकवरी मोड (Gold Rate Up After Crash) में नजर आ रही है. बीती रात सोना करीब 2.5 फीसदी फिसलने के बाद एमसीएक्स पर खुलने के साथ ही 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया.
रात में बुरी तरह टूटने के बाद वायदा कारोबार के अंत में 10 Gram 24 Karat Gold 1,51,418 रुपये पर क्लोज हुआ था. वहीं बुधवार को ओपन होने पर 2 अप्रैल की एक्सपायरी वाले इस सोने का भाव 1.15 फीसदी के आसपास उछाल के साथ 1,53,165 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता हुआ नजर आया.
अपने हाई से इतना सस्ता सोना बात Gold High Rate से ताजा उछाल के बावजूद सोने की कीमत में अब तक आई गिरावट के बारे में बात करें, तो 29 जनवरी को ही चांदी की तरह सोने की कीमत भी अपने लाइफ टाइम हाई लेवल 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंची थी, लेकिन इस स्तर को छूने के बाद Gold Rate Crash होते चले गए. एक-दो दिनों की बढ़त के बाद भी अब सोना अपने हाई से करीब 40,000 रुपये प्रति ग्राम सस्ता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







