
'रात में मिलने बुलाया...', एपस्टीन फाइल्स में फंसे भारतीय मूल के गुरु पर नाबालिग ने लगाया आरोप
AajTak
वेलनेस आइकन दीपक चोपड़ा पर आर्टिस्ट सेव्दा रूबेंस ने आरोप लगाए हैं कि 16 साल की उम्र में मेडिटेशन प्रोग्राम के दौरान उन्होंने उनके साथ गलत व्यवहार किया. इसके अलावा, जेफरी एपस्टीन से जुड़े ईमेल्स में भी दीपक चोपड़ा का नाम सामने आया है.
भारतीय मूल के प्रसिद्ध अमेरिकी लेखक और वेलनेस आइकन दीपक चोपड़ा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. आर्टिस्ट और एंटरप्रेन्योर सेव्दा रूबेंस ने आरोप लगाया है कि जब वो 16 साल की थीं तब उनके साथ दीपक चोपड़ा ने कथित तौर पर गलत व्यवहार किया था. उन्होंने बताया कि एक मेडिटेशन प्रोग्राम के दौरान चोपड़ा ने उन्हें रात में मिलने बुलाया.
सेव्दा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर चोपड़ा पर आरोप लगाए हैं जो अब वायरल हो रहा है. पोस्ट पर अब तक 19 लाख से ज्यादा व्यूज हैं.
बदनाम फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से जुड़े ईमेल्स में भी दीपक चोपड़ा का नाम आया है. एक साथ दो जगहों पर दीपक चोपड़ा का नाम आने के बाद पावर, सेलिब्रिटी संस्कृति और आध्यात्मिक क्षेत्रों में जवाबदेही को लेकर बहस छिड़ गई है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, इंस्टाग्राम और ग्लोबल वेलनेस फोरम्स पर लोग इस पर खूब सवाल उठा रहे हैं. कई लोगों ने प्रभावशाली पुरुष गुरुओं और उनके युवा फॉलोवर्स के बीच संबंधों पर सवाल उठाए हैं.
दीपक चोपड़ा ने नाबालिग को पर्सनल नबंर दिया और रात में मिलने को कहा
एपस्टीन से जुड़े इमेल्स में नाम आने के बाद दीपक चोपड़ा ने सार्वजनिक प्रतिक्रिया दी थी. उनकी प्रतिक्रिया पर रूबेंस ने लिखा कि मेडिटेशन प्रोग्राम के दौरान चोपड़ा ने कथित तौर पर उन्हें अपना पर्सनल नंबर दिया और देर रात पर्सनली मिलने के लिए कहा. रूबेंस के मुताबिक, उनकी बातें सुनकर वो बहुत असहज हो गईं. उन्होंने मना कर दिया और वो वहां से चली गईं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर के चयन में अपनी अहम भूमिका की बात कही है. उन्होंने कहा कि मोजतबा खामेनेई को वे स्वीकार नहीं करते. इस बयान पर ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबज़ादेह ने जवाब दिया. नई दिल्ली में आयोजित रायसीना डायलॉग 2026 के दौरान खतीबज़ादेह ने कहा कि ट्रंप न्यूयॉर्क के मेयर तक चुन नहीं सकते, फिर भी वह ईरान के सुप्रीम लीडर का चयन करने की बात कर रहे हैं. देखें वीडियो.

लेबनान में बढ़ते तनाव के बीच हिज़्बुल्लाह ने दावा किया है कि उसने इज़रायल के एक सैन्य ठिकाने पर मिसाइल हमला किया है. संगठन के मुताबिक यह कार्रवाई बेरूत और अन्य लेबनानी इलाकों पर इज़रायली हमलों के जवाब में की गई. वहीं इज़रायली वायुसेना ने भी बेरूत के दहियेह इलाके में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाकर जवाबी हमले शुरू कर दिए हैं.

ईरान और इजरायल-अमेरिका युद्ध का आज सातवां दिन है. पिछले छह दिनों में ईरान में भारी तबाही हुई है. लेकिन इस जंग में सिर्फ ये तीन देश नहीं खाड़ी के 4 और मुस्लिम देश भी शामिल हो गए हैं. इन देशों पर हुए हमले से तनाव और बढ़ गया है. ड्रोन अटैक से अजरबैजान भड़क गया है. सुनिए राष्ट्रपति अलीयेव ने ईरान से क्या मांग की.










