
रात में पत्नी को सुनसान सड़क पर 'भूला' ड्राइवर पति, 160 KM आगे निकला
AajTak
Husband forget Wife on Road: पति, पत्नी को बीच रास्ते में छोड़कर काफी दूर चला गया, जब यह सब कुछ हुआ तो वह रात का समय था. पति ने बाद में बताया कि उसे लगा कि पत्नी कार के अंदर सो रही है, जबकि पत्नी दैनिक क्रिया के लिए कार से बाहर निकल आई थी.
ड्राइवर पति, पत्नी को रास्ते में भूल गया. नतीजतन पत्नी को करीब 20 KM पैदल चलकर आना पड़ा. पति भी इस दौरान करीब 160 KM दूर पहुंच गया. जब पति के पास फोन आया तो अहसास हुआ कि पत्नी कार में नहीं है.
यह हैरान कर देने वाला मामला थाईलैंड के महासराखम प्रोविंस में सामने आया. 55 साल के बूंटोम चाईमून (Boontom Chaimoon) 49 वर्षीय पत्नी एमुनाए चाईमून (Amnuay Chaimoon) के साथ 25 दिसंबर को रोड ट्रिप पर निकले थे. इसी दौरान पति बूंटोम रात में तीन बजे शौचालय पर रुके.
जब वह वापस आए तो उन्होंने कार यह सोचकर चलानी शुरू कर दी कि पत्नी चाईमून कार की पिछली सीट पर मौजूद है. हालांकि, इस दौरान पत्नी भी दैनिक क्रिया के लिए बाहर चली गई थीं. पत्नी ने इस बारे में पति को जानकारी नहीं दी थी.
पत्नी जब वापस आई तो उन्होंने देखा कि उनके पति कार समेत वहां से चले गए हैं. अंधेरा और सुनसान सड़क और खुद को अकेला पाकर वह डर गईं.
इसके बाद वह रात के अंधेरे में करीब 20 किलोमीटर तक पैदल चलती रहीं. फिर वह सुबह के पांच बजे स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंची और मामले की जानकारी दी. महिला को पति का फोन नंबर याद नहीं था, वह खुद का फोन भी कार में भूल गई थीं. इसके बाद उन्होंने पुलिस से ही 20 बार अपने नंबर पर फोन करवाया, लेकिन पति ने रिसीव नहीं किया.
फिर एक मौका आया जब अधिकारियों ने महिला के रिश्तेदारों को भी फोन करने की कोशिश की. इस दौरान सुबह के करीब 8 बज चुके थे. तब जाकर पुलिस अधिकारियों का महिला के पति से संपर्क हो सका. तब तक उनके पति करीब 160 किलोमीटर दूर जा चुके थे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











