
राणा सांगा पर सांसद के बयान का अखिलेश ने किया समर्थन, BJP बोली- ये पूरे हिंदू समाज का अपमान
AajTak
समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन ने राज्यसभा में कहा था,
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के बयान का बचाव किया है. सुमन के संसद में मेवाड़ के शासक रहे राणा सांगा को 'गद्दार' बताए जाने के बाद राजनीतिक बवाल मच गया था. बीजेपी ने सपा सांसद के इस बयान को हिंदू समुदाय के प्रति अपमान बताया और अखिलेश यादव पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप लगाया.
21 मार्च को राज्यसभा में अपने भाषण के दौरान, रामजीलाल सुमन ने कहा था कि भारतीय मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते, बल्कि वे पैगम्बर मुहम्मद और सूफी परंपराओं का पालन करते हैं. उन्होंने सवाल उठाया था कि आखिर बाबर को भारत लाया कौन? "यह राणा सांगा ही थे जिन्होंने बाबर को इब्राहिम लोदी को हराने के लिए आमंत्रित किया था."
यह भी पढ़ें: राणा सांगा को सपा सांसद ने कहा 'गद्दार', भड़के वंशज विश्वराज, बोले- बाबर को लाए नहीं, उनके खिलाफ लड़े
इतिहास और हिंदू समाज का अपमान
बीजेपी ने अखिलेश यादव के सुमन के बयान का समर्थन करने पर कहा कि यह भारतीय इतिहास और हिंदू समाज का अपमान है. बीजेपी नेताओं और हिंदू संगठनों ने औरंगजेब को महिमामंडित करने की कोशिशों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है, और हिंदू संगठन औरंजेब की कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं.
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि "अगर बीजेपी के नेता इतिहास के पन्ने पलट सकते हैं, तो रामजीलाल सुमन ने इतिहास के एक पन्ने का उल्लेख किया है. हमने 200 साल पहले का इतिहास नहीं लिखा." उन्होंने बीजेपी से अपील की कि वह इतिहास को सेलेक्टिव तरीके से न खंगाले.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










