
राज बनकर मिला था मेहुल चोकसी, गिफ्ट किए थे नकली डायमंड-ब्रेसलेट...बारबरा ने किए बड़े खुलासे
AajTak
पंजाब नेशनल बैंक स्कैम मामले में आरोपी मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका में है. उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है, इस पूरे विवाद के बीच एक महिला का जिक्र बार-बार हो रहा है. उसी महिला ने अब अपना पक्ष सभी के सामने रखा है.
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) स्कैम मामले में आरोपी मेहुल चोकसी अभी कैरिबियाई देश डोमिनिका की पुलिस की गिरफ्त में है. मई के आखिरी हफ्ते में एंटीगुआ से फरार हुआ मेहुल चोकसी डोमिनिका में मिला. उसे भारत लाने की कोशिशें भी हो रही हैं, लेकिन इस सबके बीच एक महिला का जिक्र लगातार हो रहा है, जिसका नाम बारबरा जराबिका है. बारबरा जराबिका को मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है, पहले मेहुल चोकसी की ओर से उसपर आरोप लगाए गए हैं. लेकिन अब बारबरा ने अपना पक्ष सबके सामने रखा है. इंडिया टुडे से खास बात करते हुए बारबरा ने मेहुल चोकसी के बारे में कई खुलासे किए. बारबरा ने बताया कि वह मेहुल चोकसी की दोस्त थीं, मेहुल ने बारबरा को खुद का नाम ‘राज’ बताया. बारबरा के मुताबिक, मेहुल चोकसी ने पिछले साल अपनी विजिट के दौरान उनसे बात की थी. उसने दोस्ती बढ़ानी शुरू की और फ्लर्ट किया. बाद में उसने उन्हें डायमंड और ब्रेसलेट गिफ्ट में दिए, लेकिन वो भी नकली निकले. क्लिक करें: कौन है ये मिस्ट्री गर्ल, क्या इसी गर्लफ्रेंड के चक्कर में पकड़ा गया भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी?
वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.







