
राज ठाकरे की अपील या हार की आशंका? BJP-शिंदे ने उपचुनाव में यूं ही नहीं हटाया अपना उम्मीदवार
AajTak
महाराष्ट्र के मुंबई अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी-एकनाथ शिंद के कैंडिडेट मूरजी पटेल ने नामांकन वापस ले लिया है, जिसके बाद उद्धव ठाकरे खेमे की कैंडिडेट ऋतुजा लटके का निर्विरोध चुना जाना तय है. मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने बीजेपी से उम्मीदवार हटाने की अपील की थी. ऐसे में सवाल उठता है कि बीजेपी हार की आशंका से मैदान छोड़ा या फिर राज ठाकरे की अपील पर?
मुंबई अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में बीजेपी-शिंदे खेमे ने अपना उम्मीदवार हटा लिया है. बीजेपी-शिंदे खेमे से चुनावी मैदान में उतरे मूरजी पटेल ने नामांकन वापस ले लिया है. ऐसे में उद्धव ठाकरे खेमे से दिवंगत विधायक रमेश लटके की पत्नि ऋतुजा लटके का निर्विरोध चुना जाना लगभत तय है. ऋतुजा के निर्विरोध निर्वाचन के लिए राज ठाकरे और शरद पवार ने बीजेपी से अपने उम्मीदवार का नाम वापस लेने की अपील की थी.
बीजेपी कैंडिडेट ने नाम वापस लिया
बीजेपी-शिंदे गुट ने अंधेरी ईस्ट सीट से महज इसीलिए अपने कैंडिडेट का नाम वापस नहीं लिया कि राज ठाकरे और शरद पवार ने अपील की थी बल्कि इसके पीछे उसकी सोची समझी रणनीति है. माना जा रहा है कि अंधेरी ईस्ट सीट के सियासी समीकरण और रमेश लटके के निधन से उपजी सिंपैथी को देखते हुए ऋतुजा की जीत तय मानी जा रही थी, जिसके चलते बीजेपी-शिंदे ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं ताकि उद्धव ठाकरे इस जीत से अपने पक्ष में माहौल न बना सकें.
बीजेपी के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि उनकी पार्टी अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर होने उचपुनाव में अपना उम्मीदवार अब नहीं उतारेगी. इसके बाद बीजेपी-शिंदे गुट से चुनाव लड़ रहे मूरजी पटेल ने अपना नामांकन वापस ले लिया. इस तरह से बीजेपी ने उद्धव को उपचुनाव से सियासी लाभ उठाने का मौका छीन लिया है.
बीजेपी-शिंदे कैंडिडेट के रहते हुए ऋतुजा लटके अंधेरी सीट पर उपचुनाव जीत दर्ज करने में कामयाब रहती तो उद्वव ठाकरे को फायदा मिल सकता है जो अब निर्विरोध होने पर नहीं मिल पाएगा. माना जा रहा है कि बीजेपी ने राज ठाकरे और शरद पवार की अपील के बाद अपने कैंडिडेट से नामांकन वापस कराकर सियासी संदेश दिया है और उद्धव ठाकरे को जीत के श्रेय लेने की मंशा पर भी पानी फेर दिया है.
शिवसेना में बिखराव के बाद पहला चुनाव

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







