
राज कुंद्रा से 60 करोड़ की धोखाधड़ी के केस में 5 घंटे तक पूछताछ, शिल्पा शेट्टी के बयान भी होंगे दर्ज
AajTak
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने राज कुंद्रा से 5 घंटे तक पूछताछ की. जिसमें उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता से 60 करोड़ रुपये का लोन लेकर बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में इक्विटी के तौर पर एडजस्ट किया गया. इस राशि का 20 करोड़ ब्रॉडकास्टिंग, सेलिब्रिटी प्रमोशन और अन्य खर्चों में लगाया गया. बिपाशा बसु, नेहा धूपिया सहित अन्य को भुगतान किया गया. इस मामले में शिल्पा शेट्टी भी जांच के दायरे में हैं.
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ 60 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सोमवार को लगभग 5 घंटे तक राज कुंद्रा का बयान दर्ज किया.
राज कुंद्रा ने अपने बयान में बताया कि शिकायतकर्ता दीपक कोठारी की NBFC से पहले 60 करोड़ का लोन लिया गया था और बाद में कोठारी की कंपनी बेस्ट डील टीवी प्राइवेट लिमिटेड में इक्विटी के तौर पर एडजस्ट किया गया. उन्होंने बताया कि इस राशि में से 20 करोड़ का इस्तेमाल ब्रॉडकास्टिंग खर्च, सेलेब्रिटी प्रमोशन और अन्य खर्चों के लिए किया गया. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस काम के लिए एक्ट्रेस बिपाशा बसु और नेहा धूपिया को भुगतान किया गया था, जिनके प्रमोशन के फोटो भी उन्होंने पुलिस को सौंपे.
EOW की शुरुआती जांच में सामने आया है कि 60 करोड़ की राशि उनके खुद के फर्म्स- सतयुग गोल्ड, वियान इंडस्ट्रीज, एशेंसियल बल्क कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड, बेस्ट डील और स्टेटमेंट मीडिया में डायवर्ट की गई थी. इसके बाद इन फर्म्स के जरिए पैसा कथित तौर पर गबन कर लिया गया. जांच में सामने आया कि यह पैसा अंतर्राष्ट्रीय यात्रा, ब्रॉडकास्टिंग खर्च, वेयरहाउस खर्च, माटुंगा में ऑफिस खर्च के रूप में डायवर्ट किया गया. जिन्हें EOW आगे सत्यापित करेगी.
शिल्पा शेट्टी की भूमिका
EOW के अधिकारियों ने पुष्टि की है कि शिल्पा शेट्टी जांच के दायरे में आने वाली कंपनी की बड़ी शेयरधारक हैं, इसलिए उन्हें भी जल्द ही बयान के लिए बुलाया जाएगा. EOW के अधिकारियों को मिले सबूतों से यह भी पता चला है कि कंपनी में बड़ी शेयरहोल्डर होने के बावजूद शिल्पा शेट्टी ने सेलिब्रिटी फीस ली, जिसे खर्च के हिस्से के रूप में दिखाया गया है और इस तरह यह पैसे की हेराफेरी है.
'नेहा धूपिया और बिपाशा बसु को किया था भुगतान' बयान में राज कुंद्रा ने कहा कि नेहा धूपिया, बिपाशा बसु के अलावा तीन से चार अन्य टीवी एंकर को भी कंपनी का प्रचार करने के लिए पैसे दिए गए. साथ ही, बालाजी टेलीफिल्म्स को भी भुगतान किए जाने की जानकारी दी गई. उन्होंने EOW को इन सबकी तस्वीरें भी सौंप दीं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










