
राज्य सभा सांसद Subhash Chandra को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार, पेशी के बाद कोर्ट ने भेजा जेल
Zee News
राज्य सभा सांसद सुभाष चंद्रा (Subhash Chandra) के खिलाफ सोशल मीडिया (Social Media) पर लोगों को भड़काने वाले आरोपी रवि आजाद (Ravi Azad) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
(विनोद लांबा) भिवानी: राज्य सभा सांसद और एस्सेल ग्रुप (Essel Group) के चेयरमैन सुभाष चंद्रा (Subhash Chandra) के खिलाफ सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने वाले आरोपी रवि आजाद (Ravi Azad) को बहल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दरअसल, कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रवि आजाद नाम का एक शख्स 28 मार्च को शाम 7 बजे सुभाष चंद्रा पर हमले की बात कर रहा था. उसने कहा, 'साथियों हम हिसार में चंद्रा ग्लोबल स्पेस में आ रहे हैं. वहां एक कार्यक्रम है. मैं सभी किसान भाइयों और टोल पर प्रदर्शन कर रहे साथियों से अपील करता हूं कि सुभाष चंद्रा को चंद्रा ग्लोबल स्पेस न पहुंचने दें. जैसा पंजाब में बीजेपी नेता के साथ हुआ, वैसा ही हिसार में सुभाष चंद्रा के साथ करना है. किसी भी कीमत पर कार्यक्रम नहीं होने देना है.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








