
राज्यसभा चुनाव: राहुल गांधी बनेंगे अजय माकन के खेवनहार? कुलदीप बिश्नोई ने फंसा दिया गेम
AajTak
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं. विधायकों के लिहाज से बीजेपी की एक सीट पक्की है, लेकिन कांग्रेस के अजय माकन की मुश्किलें पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा के निर्दलीय उतरने से खड़़ी हो गई हैं. हालांकि, कांग्रेस के पास जीतने का नंबर गेम है, पर कुलदीप बिश्नोई के बगावती तेवरों ने चिंता बढ़ा रखी है.
हरियाणा की दो राज्यसभा सीटों पर 10 जून को चुनाव है. विधायकों के आंकड़ों के लिहाज से बीजेपी की एक सीट पर जीत तय है, लेकिन दूसरी सीट पर कांग्रेस के अजय माकन और निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा के बीच मुकाबला है. ऐसे में कांग्रेस उम्मीदवार की जीत के लिए 30 वोट चाहिए और कांग्रेस के पास अपने 31 विधायक हैं, पर असंतुष्ट चल रहे विधायक कुलदीप बिश्नोई ने माकन के लिए एक चिंता पैदा कर दी है. ऐसे में कुलदीप बिश्नोई को मनाने का दारोदमार अब राहुल गांधी पर है?
हरियाणा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर कुलदीप बिश्नोई नाराज चल रहे हैं. ऐसे में बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव के बीच बगावती तेवर दिखा दिए हैं.
राहुल गांधी के पाले में डाली गेंद
उन्होंने कहा है कि राज्यसभा चुनाव में वो अपनी मर्जी से वोट करेंगे. किसे वोट करना है, इसका उन्होंने अब तक फैसला नहीं लिया है. उन्होंने कहा था, 'मैं एक मजबूत कांग्रेसी हूं और राहुल गांधी से मिलने से पहले कोई फैसला नहीं लूंगा, ना ही कांग्रेस के किसी मंच पर खड़ा होऊंगा.' इस तरह बिश्नोई ने राहुल गांधी के पाले में गेंद डाल रखी है.
राहुल गांधी विदेश से लौट आए हैं, लेकिन अभी तक कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात नहीं हो सकी है. हालांकि, अजय माकन उन्हें साधने में जुटे हैं, लेकिन भूपेंद्र सिंह ने यह बयान देकर बात बिगाड़ दी कि अगर किसी की अंतरात्मा पार्टी के साथ नहीं है तो पार्टी में बने रहने का अधिकार भी नहीं है. इसके बाद से कुलदीप बिश्नोई ने सख्त तेवर अपना रखे हैं और राहुल गांधी से बात करके ही निर्णय लेने की बात कही है.
कुलदीप बिश्नोई नहीं माने तो..

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







