
राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस अपने विधायक 'छुपाने' में जुटी, उदयपुर-जैसलमेर के रिजार्ट में रखेगी हरियाणा-राजस्थान के MLAs
AajTak
जयपुर के क्लार्क होटल में कांग्रेस के चल रहे प्रशिक्षण शिविर के बाद विधायकों को उदयपुर रिजार्ट में लेकर जाएगी. इसके अलावा जैसलमेर के सूर्यगढ़ में भी 40 कमरे बुक कराए गए हैं.
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस और बीजेपी के बीच शह-मात का खेल शुरू हो गया है. हरियाणा और राजस्थान में तय सीटों से ज्यादा उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इन दोनों ही राज्यों में बीजेपी ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में खड़े होकर कांग्रेस की दिक्कतें बढ़ा दी हैं. ऐसे में राज्यसभा की बाजी जीतने के लिए सेंधमारी की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं और विधायकों की खरीद-फरोख्त को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस 'रिसॉर्ट पालिटिक्स' की रणनीति का सहारा ले रही है.
कांग्रेस अपने विधायकों को सुरक्षित ठिकाने पर ले जाने लगी है. राजस्थान से चौथी राज्यसभा सीट के लिए निर्दलीय मैदान में उतरे जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा को बीजेपी ने समर्थन दे दिया है, जिससे कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है. कांग्रेस राज्यसभा की तीन सीट जीतने के लिए किसी तरह का कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. कांग्रेस राजस्थान के अपने विधायकों को लेकर उदयपुर के अरावली रिजॉर्ट लेकर जाएगी.
जयपुर के क्लार्क होटल में कांग्रेस के चल रहे प्रशिक्षण शिविर के बाद विधायकों को उदयपुर रिजार्ट में लेकर जाएगी. इसके अलावा जैसलमेर के सूर्यगढ़ में भी 40 कमरे बुक कराए गए हैं. वहीं, बीजेपी भी अपने विधायकों को सुरक्षित रखने के लिए होटल में बाड़ेबंदी करेगी. इस तरह से कांग्रेस ही नहीं बल्कि बीजेपी भी अपने विधायकों को खरीद-भरोख्त से बचाए रखना चाहती है, जिसके लिए उन्हें सुरक्षित ठिकाने पर रखने की रणनीति अपना रही है.
वहीं, हरियाणा में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर कार्तिकेय शर्मा के राज्यसभा चुनाव में उतरने और बीजेपी-जेजेपी के समर्थन के बाद कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है. क्रॉस वोटिंग के खतरे को भांपते हुए आलाकमान ने सभी कांग्रेस विधायक दिल्ली बुलाया है और उन्हें राजस्थान ले जाने की तैयारी है. इसी मद्देनजर गुरुवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और विवेक बंसल के साथ विधायकों की बैठक होगी.
ससुर-दामाद ना बिगाड़ दें खेल
दिल्ली में होने वाली बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के बाद से ही नाराज़ चल रहे आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई को भी बुलाया गया है. इससे पहले चंडीगढ़ में हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी कुलदीप नहीं पहुंचे थे. कुलदीप ने कांग्रेस के कार्यक्रमों से पूरी तरह से दूरी बनाई हुई है. ऐसे में दिल्ली की बैठक में भी पहुंचने के आसार बहुत कम हैं.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







