
राजौरी: BJP नेता के घर आतंकी हमले में 4 साल के बच्चे की मौत, परिवार के सात लोग घायल
AajTak
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता जसबीर सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया. इस हमले में जसबीर सिंह के चार साल के भतीजे की मौत हो गई है. जबकि परिवार के 7 लोग इस पूरे हमले में घायल हुए हैं.
जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के राजौरी जिले में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता जसबीर सिंह के घर पर ग्रेनेड से हमला किया गया. इस हमले में जसबीर सिंह के चार साल के भतीजे की मौत हो गई है. जबकि परिवार के 7 लोग इस पूरे हमले में घायल हुए हैं. राजौरी (Rajouri) जिले के खांडली इलाके में आतंकियों द्वारा गुरुवार को जसबीर सिंह के घर को निशाना बनाया गया. जब उनका परिवार अपनी छत पर था, तब आतंकियों द्वारा ग्रेनेड घर में फेंक दिया गया. इस घटना के बाद राजौरी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, जबकि स्थानीय संगठनों द्वारा आज बंद का ऐलान भी किया गया है. जम्मू-कश्मीर में पिछले कुछ वक्त में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेताओं और लोगों पर हमला तेज़ हुआ है. राजौरी की घटना से पहले भी इसी महीने अनंतनाग में बीजेपी नेता गुलाम रसूल डार की हत्या कर दी गई थी.More Related News

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












