
राजा की मौत, सोनम गायब... मेघालय में हनीमून कपल के साथ क्या हुआ? 3 रहस्यमयी पुरुषों की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस
AajTak
मेघालय में इंदौर से हनीमून पर गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मावलाखियात के एक टूरिस्ट गाइड ने दावा किया है कि 23 मई को लापता होने से पहले कपल के साथ तीन अजनबी पुरुष भी थे. गाइड की गवाही के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है. राजा का शव गहरी खाई से बरामद हो चुका है, लेकिन सोनम अब भी लापता है. परिवार का आरोप है कि प्रशासन सोनम की तलाश गंभीरता से नहीं कर रहा.
इंदौर से मेघालय घूमने पहुंचे नवविवाहित कपल राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम का मामला अब रहस्य और संदेह से घिरता जा रहा है. 23 मई को कपल के लापता होने के बाद 2 जून को राजा का शव एक खाई से बरामद हुआ, लेकिन सोनम का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इस बीच मेघालय के मावलाखियात इलाके के एक लोकल टूरिस्ट गाइड अल्बर्ट पीडी ने बड़ा दावा किया है. उसने 23 मई को राजा और सोनम को तीन अन्य पुरुषों के साथ देखा था. ये सभी ट्रेकिंग पर निकले थे और एक साथ 3,000 सीढ़ियां चढ़ रहे थे.
एजेंसी के मुताबिक, गाइड ने बताया है कि चारों पुरुष आगे चल रहे थे, जबकि सोनम पीछे थीं. वे हिंदी में बात कर रहे थे, लेकिन गाइड केवल खासी और अंग्रेजी भाषा समझता है, इसलिए बातचीत को नहीं समझ पाया.
गाइड ने यह भी बताया कि उसने एक दिन पहले यानी 22 मई को कपल को Nongriat ट्रेक के लिए अपनी गाइड सर्विस ऑफर की थी, जिसे उन्होंने यह कहकर ठुकरा दिया कि वे पहले से किसी दूसरे गाइड के साथ बुकिंग कर चुके हैं. बाद में पता चला कि उन्होंने Bha Wansai नाम के दूसरे गाइड को हायर किया था और Shipara Homestay में रात गुजारी थी, लेकिन 23 मई की सुबह जब वे वापस चढ़ाई कर रहे थे, तब उनके साथ कोई गाइड नहीं था.
गाइड की इस गवाही ने मामले को और पेचीदा बना दिया है. पुलिस ने उसकी स्टेटमेंट ले ली है और उसकी बताई जानकारी की तस्दीक की जा रही है. बता दें कि खोजबीन के दौरान राजा रघुवंशी का शव 2 जून को सोहरा क्षेत्र के वीसावडोंग जलप्रपात के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ था. शव की हालत काफी खराब थी और शव से राजा की सोने की अंगूठी और चेन गायब थी, जिससे लूटपाट और हत्या की आशंका जताई गई.
यह भी पढ़ें: हनीमून कपल मिस्ट्री: मेघालय से सोनम के अपहरण और बांग्लादेश में तस्करी की आशंका! परिवार ने मांगी CBI जांच

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









