राजस्थान में आज से खुले स्कूल-कॉलेज, कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्रों की लगेगी क्लास, लागू है ये नियम
AajTak
राज्य में मास्क न पहनने पर जुर्माना अभी 500 रुपये है जो कि पहले 200 रुपये था. सोशल डिस्टेंस न बनाए रखने के लिए जुर्माना भी 500 रुपये है. वैसे राजस्थान में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में हाल ही में वृद्धि हुई है.
राजस्थान में आज से कक्षा 6 से बड़ी कक्षाओं तक के लिए स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं. हालांकि, कई छात्रों ने ऑनलाइन कक्षाओं में ही पढ़ने का विकल्प चुना है. इन बच्चों के माता-पिता ने उन्हें स्कूल भेजने के बजाय ऑनलाइन कक्षाओं का विकल्प चुना है. बता दें कि वर्तमान में राज्य में सार्वजनिक परिवहन शुरू हो गया है. यहां बाजार भी खुल गए हैं. इस साल जनवरी में ही राजस्थान सरकार द्वारा नाइट कर्फ्यू हटा लिया गया था. राज्य में खाद्य आपूर्ति की स्थिति सामान्य है. इसके अलावा सरकार ने कोई अतिरिक्त प्रतिबंध नहीं लगाया है. हालांकि राज्य में मास्क न पहनने पर जुर्माना अभी 500 रुपये है जो कि पहले 200 रुपये था. सोशल डिस्टेंस न बनाए रखने के लिए जुर्माना भी 500 रुपये है. वैसे राजस्थान में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या में हाल ही में वृद्धि हुई है. सोमवार को उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में कोविड-19 के 2572 सक्रिय मामले थे.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











