
राजस्थान: PM फसल बीमा में 1150 करोड़ का फर्जीवाड़ा! किसानों के नाम पर खेल, FIR दर्ज
AajTak
राजस्थान में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कथित रूप से 1150 करोड़ रुपये की गड़बड़ी का मामला सामने आया है. कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने आरोप लगाया है कि बैंक और बीमा कंपनी के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जी किसानों के नाम पर क्लेम लिया गया.
भ्रष्टाचारी अच्छी-अच्छी योजनाओं में अपने करप्शन का हिस्सा निकालने का रास्ता लगातार खोज रहे हैं. क्या यही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के साथ भी हो रहा है. अगर हां, तो ऐसे भ्रष्टाचारियों के घर की कुर्की कराकर जनता का पैसा वसूलना जरूरी है.
खबर राजस्थान से है, जहां के कृषि मंत्री ने एसबीआई की एक शाखा में जाकर पीएम फसल बीमा योजना के किसानों की सूची मांगी. दावा है कि शाखा के अधिकारी दो घंटे तक आनाकानी करते रहे. आरोप है कि जब सूची दी गई, तो उसमें ऐसे लोगों के नाम थे जो न किसान थे और न ही उनके पास जमीन थी.
कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का दावा है कि ग्यारह सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का क्लेम बैंक और बीमा कंपनी के अधिकारी पूरे राजस्थान में हड़प बैठे हैं.
योजना का मकसद और वर्तमान आरोप
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फसल बीमा योजना शुरू करते समय कहा था कि अगर किसान की फसल तैयार होकर खेत से बाजार जाने के बीच किसी बड़ी आपदा का शिकार हो जाए, तो उसे भी बीमा का लाभ मिलेगा. पानी भर जाए तो बीमा. किसान बुआई कर दे और बारिश न आए तो भी बीमा. मकसद यह था कि किसान को न्यूनतम सुरक्षा मिल सके.
लेकिन आरोप है कि किसानों से जुड़ी इस बड़ी योजना में भ्रष्टाचारियों ने अपनी कमाई की फसल लहलहा ली. दावा है कि अकेले राजस्थान में फसल बीमा योजना के नाम पर फर्जी किसानों के जरिए संगठित मिलीभगत से 1150 करोड़ रुपये खातों में डाल लिए गए.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








