
राजस्थान BJP के दो गुटों में घमासान जारी! पुनिया की चिट्ठी के बाद वसुंधरा का ऑडियो लीक
AajTak
वायरल ऑडियो में ताराचंद शर्मा कहते हैं कि पिछले महीने से मंच अच्छा चल रहा है. वसुंधरा राजे कहती हैं कि हां इसे चलाए रखना है. इस ऑडियो के सामने आने से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि वसुंधरा राजे अपने समर्थकों को सक्रिय कर रही हैं और सक्रिय रख भी रही हैं.
राजस्थान बीजेपी में राजनीतिक बवंडर उठा हुआ है. प्रदेशाध्यक्ष सतीश पुनिया का 22 साल पुराना पत्र बाहर आ चुका है. वहीं दूसरी ओर वसुंधरा समर्थक भी लगातार लॉबिंग कर रहे हैं. इस बीच जोधपुर जिले के एक भाजपा कार्यकर्ता और वसुंधरा राजे की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें वसुंधरा रसोई शुरू करने के दौरान की बातचीत है. बीजेपी नेता ताराचंद शर्मा वसुंधरा राजे मंच जोधपुर के जिला अध्यक्ष भी हैं.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











