
राजस्थान: 67 साल के बुजुर्ग को उम्र कैद, किराए पर रहने वाली 5 साल की मासूम से किया था रेप
AajTak
सीकर पोक्सो कोर्ट ने आज शुक्रवार को 67 साल के बुजुर्ग को उम्र कैद की सजा सुनाई है. इसके लिए पीड़ित पक्ष के वकील यशपाल महला ने 17 गवाह और 27 दस्तावेज पेश किए थे. दरअसल, करीब 2 साल पहले 67 साल के बुजुर्ग ने अपने ही घर में किराए पर रहने वाली 5 साल की मासूम के साथ रेप किया था.
राजस्थान के सीकर पोक्सो कोर्ट ने शुक्रवार को 67 साल के बुजुर्ग को उम्र कैद की सजा सुनाई. बुजुर्ग ने करीब 2 साल पहले अपने ही घर में किराए पर रहने वाली 5 साल की मासूम के साथ रेप किया था. घटना के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. तब से आरोपी जेल में ही बंद है.
पीड़ित पक्ष के वकील यशपाल महला ने बताया, "पीड़िता की मां ने 8 दिसंबर 2020 को उद्योग नगर थाने में मामला दर्ज करवाया था. वह दो महीने से अपने दो बच्चों के साथ आरोपी बुजुर्ग के मकान में किराए पर रह रही थी. 8 दिसंबर को शाम 5 बजे पीड़िता की मां आई तो देखा कि 5 साल की मासूम मकान मालिक ताराचंद के कमरे से निकली. जो बिल्कुल डरी और सहमी हुई थी."
पीड़िता की मां ने आगे बताया, "इसके बाद ताराचंद अपने कमरे से निकला. जब पीड़िता की मां ने बच्ची से पूछा क्या हुआ है. बच्ची डर से कुछ नहीं बता पाई. इसके बाद बच्ची को मां ने अपने कमरे में ले जाकर पूछा, तो पीड़िता ने बताया कि ताराचंद ने उसके साथ रेप किया है."
पीड़िता की मां ने रिपोर्ट में बताया कि घटना के दिन ताराचंद के परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था. सभी किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गए हुए थे.
17 गवाह और 27 दस्तावेजी साक्ष्य पेश मामले में उद्योग नगर पुलिस ने आरोपी ताराचंद को गिरफ्तार किया. इसके बाद उद्योग नगर पुलिस ने कोर्ट में चालान पेश किया. मामले में कुल 17 गवाह और 27 दस्तावेजी साक्ष्य पेश किए गए.
इस सबूत के आधार पर आज जज सुमन सहारण ने आरोपी ताराचंद को उम्र कैद और 50 हजार रुपए के आर्थिक दंड की सजा सुनाई है. साथ ही पीड़िता को प्रतिकर स्कीम के तहत मुआवजा देने के आदेश दिया है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









