
राजस्थान: 60 करोड़ साल पहले गिरा था उल्कापिंड, हो गया था विशाल गड्ढा, अब बनेगा पर्यटन स्थल
AajTak
राजस्थान में स्थित रामगढ़ क्रेटर को पर्यटन क्षेत्र के रूप में डेवलप किया जाएगा. इसके लिए तीन विभागों को जिम्मेदारी दी गई है. करोड़ों का बजट इस काम के लिए सरकार ने दिया है. बता दें कि रामगढ़ क्रेटर की खोज साल 1869 में की गई थी. यह 60 करोड़ साल पहले उल्कापिंड गिरने से बना था.
राजस्थान के बारां जिले में स्थित रामगढ़ गड्ढा 60 करोड़ साल पुराना माना जाता है. इस जगह को जल्द ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. अधिकारियों ने बताया कि रामगढ़ क्रेटर देश का तीसरा और राज्य का पहला क्रेटर है. इसके अलावा महाराष्ट्र में लूनर क्रेटर और मध्य प्रदेश में ढाला क्रेटर हैं. अधिकारियों ने कहा कि योजना के लागू होने के बाद राजस्थान पर्यटन विभाग को हर साल 30 हजार से 40 हजार पर्यटकों के आने की उम्मीद है.
राजस्थान के रामगढ़ क्रेटर को 57.22 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में तैयार किया जाएगा. यहां काम शुरू कर दिया गया है. इसमें झील का सौंदर्यीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास और साइट के आसपास अन्य सजावटी कार्य शामिल हैं.
अधिकारियों ने कहा कि पर्यटन विभाग यहां शानदार सड़क, एक सूचना केंद्र, एक नॉलेज केंद्र और एक कैफेटेरिया तैयार कर रहा है. इसके अलावा गार्डन और ग्रीन एरिया, एक घाट का निर्माण, एक प्रवेश द्वार और साइन बोर्ड, के साथ ही ड्रिप सिंचाई का काम प्रस्तावित है.
वन विभाग ने रामगढ़ क्षेत्र को घोषित किया है रिजर्व एरिया
पर्यटन विभाग की निदेशक रश्मि शर्मा ने कहा, कि आने वाले दिनों में भू-विज्ञान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए काम शुरू हो रहा है. रामगढ़ क्रेटर देश में एक पर्यटन स्थल के रूप में उभरेगा. यह स्थल भू-विज्ञान, पुरातत्व और इतिहास के प्रतीक के रूप में है. वन विभाग द्वारा रामगढ़ क्षेत्र को रिजर्व एरिया घोषित किया गया है. इस क्षेत्र के विकास के लिए पर्यटन, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग मिलकर काम कर रहे हैं.
साल 1869 में खोजा गया था रामगढ़ क्रेटर

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








