राजस्थान: 13 साल की शिवांगी बनेंगी साध्वी, 400 KM की कर चुकी हैं पैदल यात्रा
AajTak
सांसारिक जीवन से मोह भंग के बाद 13 साल की शिवांगी साध्वी बनने जा रही हैं. साल 2019 में उन्होंने दीक्षा लेने का निर्णय लिया. परिवार के सभी लोग बेहद उत्साहित हैं. शिवांगी अपने 14वें जन्मदिन से 8 दिन पहले दीक्षा लेगी.
राजस्थान के राजसमंद जिले में रहने वाली 13 साल की शिवांगी अब साध्वी बनने जा रही हैं. शिवंगी ने चौथी कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी. अब वो 17 फरवरी को 46 साधु और साध्वियों के सानिध्य को बीच ब्यावर में दीक्षा लेंगी. सांसारिक जीवन से मोह भंग के बाद शिवांगी ने माता-पिता के सामने दीक्षा लेने की इच्छा जाहीर की थी. सांसारिक जीवन से संयम पथ का निर्णय लेने के बाद से वह जैन साधु-साध्वियों की सेवा में लगी रही हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












