
राजस्थान: '10 लाख रुपये दो, नहीं तो फंसा दूंगी', शख्स को ब्लैकमेल कर रही महिला अरेस्ट
AajTak
Rajasthan crime news: सोशल मीडिया पर दोस्ती कर फंसाने और फिर पैसै वसूलने के केस बढ़ने लगे हैं. इसी कड़ी में राजस्थान से ये नया मामला सामने आया है. राजस्थान के दौसा में पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान के दौसा जिले में हनीट्रैप के मामले में एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सुमन मिश्रा नाम की यह महिला पहले लोगों से दोस्ती करती थी. बाद में उन पर रेप का झूठा केस दर्ज कराने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करके उनसे लाखों रुपये ऐंठती थी. हाल ही में सुमन ने एक व्यक्ति को दुष्कर्म के केस में फंसाने के नाम पर उससे 10 लाख रुपये की डिमांड की थी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










