
राजस्थान हो या MP-छत्तीसगढ़... जानिए Exit Poll से क्यों खुश हैं बीजेपी और कांग्रेस
AajTak
मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत 5 राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल ने तीनों राज्यों की दोनों प्रमुख पार्टियों कांग्रेस और बीजेपी को खुश होने का मौका दे दिया है. लगभग सभी एग्जिट पोल दोनों पार्टियों के बीच तीनों राज्यों में कड़ी टक्कर बता रहे हैं.
राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम में किसकी सरकार बनेगी, इसका फैसला 3 दिसंबर को नतीजे आने के साथ हो जाएगा. लेकिन चुनाव नतीजों से पहले आए Exit Poll ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों को खुश कर दिया है.
राजस्थान और एमपी में सभी एग्जिट पोल बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर बता रहे हैं. कुछ एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार या बढ़त दिख रही है, तो कुछ में कांग्रेस आगे दिख रही है. छत्तीसगढ़ में ज्यादातर एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार के पक्ष में हैं. हालांकि, इन आंकड़ों में बीजेपी भी ज्यादा पीछे नहीं दिख रही है. ऐसे में बीजेपी की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है, यही वजह है कि पूर्व सीएम रमन सिंह छत्तीसगढ़ में जीत का दावा कर रहे हैं.
राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस दोनों खुश
- 'इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया' एग्जिट पोल में कांग्रेस बीजेपी से थोड़ा आगे दिख रही है. इसके मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस को 86-106, बीजेपी को 80-100 और अन्य के खाते में 9-18 सीट जा सकती हैं. मतलब कांग्रेस राजस्थान में 30 साल का पुराना ट्रेंड तोड़कर वापसी कर सकती है.
- अन्य एग्जिट पोल की बात करें, तो कुछ में राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है, तो कुछ में कांग्रेस की. Jan Ki Baat के हिसाब से कांग्रेस को 62-85, बीजेपी को 100-122 सीट मिल सकती हैं. Polstrat के मुताबिक, कांग्रेस को 90-100, बीजेपी को 100-110 सीट मिल सकती हैं. Today's Chanakya की बात करें तो यह कांग्रेस को 89-113 सीट दे रहा है. वहीं बीजेपी को 77-101 सीट मिलने का अनुमान है. C Voter कहता है कि कांग्रेस को 71-91 तो बीजेपी को 94-114 सीट मिल सकती है. यानी राजस्थान में कांटे की टक्कर है.
शिवराज या कमलनाथ, एमपी में सस्पेंस

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











