
राजस्थान: हाथों से छूटा कटोरा, अब भीख मांगने वाले हाथ बनाएंगे लजीज पकवान
AajTak
कभी सड़कों पर भीख मांग कर पेट भरने वालों का राजस्थान सरकार ने हाथ थामा तो उनकी किस्मत ही बदल गई. एक साल की ट्रेनिंग करने के बाद भीख मांगने वाले 60 लोगों को विभिन्न संस्थानों में नौकरी प्रदान की गई हैं.
कभी सड़कों पर भीख मांग कर पेट भरने वालों का राजस्थान सरकार ने हाथ थामा तो उनकी किस्मत ही बदल गई. एक साल की ट्रेनिंग करने के बाद भीख मांगने वाले 60 लोगों को विभिन्न संस्थानों में नौकरी प्रदान की गई है. नौकरी मिलने के बाद इनके चेहरों पर अलग ही खुशी नजर आई. (सभी फोटो/ANI) राजस्थान कौशल और आजीविका विकास निगम द्वारा भिखारियों के लिए विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया. इसके तहत जयपुर में सड़क पर भीख मांगने वाले 60 लोगों को एक साल की ट्रेनिंग दी गई. इस ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद गुरुवार को इन्हें विभिन्न संस्थानों में नौकरियां मिलीं, तो इनके चेहरे खुशी से खिल उठे. राजस्थान कौशल और आजीविका विकास निगम के निदेशक नीरज के पवन ने बताया कि पुलिस के जवानों ने इस अभियान में बड़ी मदद की. सड़क पर भीख मांगने वालों को पुलिसकर्मियों ने केंद्र तक पहुंचाया, जहां पर इन्हें एक साल का कौशल प्रशिक्षण दिया गया. एक साल के प्रशिक्षण के बाद अब ये लोग विभिन्न कामों में महारत हासिल कर चुके हैं.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












