
राजस्थान: स्कूलों में सूर्य नमस्कार के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने दाखिल की अर्जी, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात
AajTak
राजस्थान के स्कूलों में सूर्य सप्तमी के अवसर पर 15 फरवरी को सभी को सूर्य नमस्कार कराए जाने का निर्देश जारी किया गया है. इस पर जमीअत ने मुसलमानों से एक अपील है कि मुसलमान अपने बच्चों को स्कूल ना भेजें. इसको लेकर राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बयान दिया है.
राजस्थान सरकार द्वारा स्कूलों में विशेषकर 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर सभी स्कूलों में सूर्य नमस्कार अनिवार्य करने का निर्देश जारी किया गया था, जिसको लेकर जमीअत उलेमा ए राजस्थान की वर्किंग कमेटी ने राजस्थान के जयपुर में मीटिंग रखी. इस मीटिंग में फैसला लिया गया कि 15 फ़रवरी को स्कूलों में सूर्य नमस्कार की अनिवार्यता के मद्देनजर मुसलमान अपने बच्चों को स्कूल ना भेजें. इसके अलावा कमेटी द्वारा सूर्य सप्तमी के खिलाफ राजस्थान हाई कोर्ट में अर्ज़ी दाखिल की है.
मदन दिलावर ने कहा- सूर्य जन्मदिन जोरों-शोरो से मनाएंगे
स्कूलों में सूर्य नमस्कार को लेकर जमीअत उलेमा ए के फैसले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि हर मां-बाप स्वतंत्र हैं, उनके बच्चे हैं वह भेजें या ना भेजें. हम तो सूर्य भगवान का जन्मदिन पूरे जोरों शोरों से मनाएंगे और बच्चे ही नहीं राजस्थान के हर व्यक्ति को आह्वान करते हैं कि वह भी सूर्य नमस्कार करे. वहीं, ड्रेस कोड को लेकर मदन दिलावर ने कहा कि हमने तो किसी को फोर्स किया नहीं, हमने कहा कि शिक्षा संस्थान में जो ड्रेस है, वही पहन कर आना है, और अगर कोई नहीं पढ़ना चाहता है, तो ऐसे स्कूल में चला जाए जहां ड्रेस नहीं होती हो.
राजस्थान के हर व्यक्ति को किया सूर्य नमस्कार के लिए आह्वान
मंत्री मदन दिलावर ने आगे कहा कि, सूर्य भगवान की उत्पत्ति हुई है, यानी सूर्य भगवान का जन्मदिन है. हम इस बार सूर्य भगवान को नमस्कार कर रहे हैं, प्रणाम कर रहे हैं. तो हमने बच्चों को ही नहीं राजस्थान के हर व्यक्ति को आह्वान किया है कि सूर्य भगवान की आराधना करें और ज्यादा से ज्यादा लोग सूर्य नमस्कार करें. मां-बाप स्वतंत्र हैं,बच्चों को भेजें या ना भेजें, उनके बच्चे हैं.
राजस्थान के स्कूलों में ड्रेस कोड निश्चित

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












