
राजस्थान: सूद पर पैसा लगाने वाले शख्स का कत्ल, ब्याज नहीं चुका पा रहे कर्जदारों ने की हत्या
AajTak
झालावाड़ पुलिस ने बताया कि सुनेल क्षेत्र में मारा गया शख्स राधेश्याम ब्याज पर पैसे देने का काम करता था. हत्याकांड के आरोपी दुर्गाशंकर व सुनील को भी ब्याज पर उसने पैसे दे रखे थे. ज्यादा ब्याज होने के कारण वे पैसे नहीं चुका पा रहे थे.
राजस्थान के झालावाड़ जिले की पुलिस ने सुनेल क्षेत्र में एक ऐसे हत्याकांड का खुलासा किया है, जिसमें पहली बार में कोई सुराग नजर नहीं आ रहा था. इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. साथ ही एक नाबालिग को भी डिटेन किया है. जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि दूबलिया-रायपुर मार्ग पर एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










