
राजस्थान: सीएम अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत को एक महीने में दूसरी बार ED का समन, जानें क्या है मामला
AajTak
ये बीते एक महीने में दूसरी बार है जब अग्रसेन गहलोत को ईडी ने कथित फर्टिलाइजर स्कैम मामले में समन भेजा है. अग्रसेन गहलोत को दिल्ली में एजेंसी के सामने 11 अक्टूबर को 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फिर से फर्टिलाइजर स्कैम मामले में समन भेजा है. ये बीते एक महीने में दूसरी बार है जब अग्रसेन गहलोत को ईडी ने कथित फर्टिलाइजर स्कैम मामले में समन भेजा है. अग्रसेन गहलोत को दिल्ली में एजेंसी के सामने सोमवार (11 अक्टूबर) को 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया है. इससे पहले 27 सितंबर को समन के बाद अग्रसेन गहलोत के ईडी के सामने दिल्ली में पेश हुए थे जहां उनसे सात घंटे तक पूछताछ की गई थी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










