
राजस्थान: लाइट ऑन करते ही फट गया ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, महिला की मौत
AajTak
राजस्थान के गंगापुर सिटी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक शख्स गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. दोनों पति-पत्नी हैं. पुलिस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बेचने वाले दुकानदार से पूछताछ कर रही है.
राजस्थान (Rajasthan) के गंगापुर सिटी में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (oxygen concentrator) फटने की वजह से हुए हादसे का पहला केस सामने आया है. गंगापुर सिटी के उदई मोड़ के रीको एरिया में एक महिला ने जैसे ही सुबह लाइट का स्विच ऑन किया, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में आग लग गई. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से निकलते हुए ऑक्सीजन की वजह से पूरा घर आग की जद में आ गया.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











