
राजस्थान: 'रेगिस्तानी जहाज' की जगह अब हवाई उड़ान का क्रेज, 55 दुल्हनों की हेलीकॉप्टर से विदाई
AajTak
राजस्थान के गांव-ढाणी में खुशी के मौकों पर ऊंट की बजाय हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया जा रहा है. दुल्हन को हेलीकॉप्टर में बैठाकर ससुराल लाया जा रहा है. यहां तक कि बच्चे भी अपने माता-पिता की रिटारमेंट पर उन्हें हेलीकॉप्टर से ही घर ला रहे हैं. इस सीजन प्रदेश के कई जिलों में 55 शादियों में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई की गई है.
रेतीले धोरे की मरुधरा का प्रदेश राजस्थान, जहां के रेगिस्तानी जहाज यानि ऊंट को कौन नहीं जानता है. यहां के गांव-ढाणी में कई सालों से शादी में दूल्हे को रेगिस्तानी जहाज पर बैठाकर बारात निकाली जाती रही है. लेकिन अब ग्रामीण अंचल में भी खुशी के मौके पर उड़न खटोले यानि हेलीकॉप्टर को शामिल करने का क्रेज दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है.
शादी के अलावा ग्रामीण इलाकों में नौकरीपेशा लोगों के बच्चे अपने माता-पिता की रिटायरमेंट पर भी उन्हें खुशी देने के लिए भी इसे बुक करवा रहे हैं. यही वजह है कि कठूमर में पिछले दिनों सितंबर महीने में हुई शादी बड़ी चर्चा का विषय रही. इसमें एक गरीब परिवार में बेटे की शादी में पिता ने खुशी को जाहिर करने के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा लिया.
पहले तो ग्रामीणों को यह कोई मजाक लगा, मगर जब हेलीकाप्टर में दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर पहुंचा तो सब चौंक गए. इसके बाद कई नजदीकी गांवों में भी हेलीकॉप्टर से बारात गईं और दुल्हन को हवाई सफर से ब्याह कर लाए.
शादियों में हेलीकॉप्टर का बढ़ रहा ट्रेंड यही नहीं, अलवर जिले में भी एक गरीब परिवार की ओर से हेलीकॉप्टर से दुल्हन को ससुराल लाना चर्चा का विषय बना रहा. जिसमें दूल्हे के माता-पिता ने अपने बेटे की खुशी के लिए हेलीकॉप्टर की बुकिंग करवाई. वहीं, दुल्हन के अलावा बारातियों को भी हेलीकॉप्टर से ले जाने का नया ट्रेंड इन दिनों सामने आया है, जिसमें दूल्हे का परिवार बारात में खास लोगों को भी हेलीकॉप्टर से लेकर लेकर जा रहे हैं.
शहर में लैंडिंग स्पेस की दिक्कत शहरी लोग शादियों में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के स्पेस के ना होने के चलते इसको इस्तेमाल से बच रहे हैं. वहीं, ग्रामीण इलाकों में इसकी कोई समस्या नहीं है. क्योंकि इसकी परमिशन से जुड़ी स्वीकृति के बाद ही बुकिंगकर्ता को प्राइवेट जगह पर हेलीपैड बनाने के लिए जगह उपलब्ध करवाई जाती है.
बता दें, इस सीजन प्रदेश के कई जिलों में 55 शादियों में हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई हुई. इतना ही नहीं कई शादियों में हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं होने की वजह से हेलीकॉप्टर की बजाय मजबूरन लग्जरी गाड़ियों में दुल्हन को लाया गया, जिससे अंदाजा लगाना आसान है कि राजस्थान में हेलीकॉप्टर का कितना क्रेज हो चुका है.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










