
राजस्थान में रेमडेसिवर के लिए लोग परेशान, स्वास्थ्य मंत्री ने कहा केंद्र से नहीं मिल रही दवा
AajTak
जयपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दफ़्तर में भीड़ लगी है. ऐसे में डर है कि दवा के लिए लगी कतारें कही कोरोना न बांटने लगे जाए. मरीज़ों के हंगामे को देखते हुए यहां पुलिस तैनात की गई है.
राजस्थान में कोरोना के इलाज में काम आने वाली रेमडेसिवर दवा की भारी किल्लत हो गई है. इस वजह से मरीज़ों के परिजन मारे मारे फिर रहे हैं. सरकार ने रेमडेसिवर की कालाबाजारी रोकने के लिए अधिकारियों की एक कमेटी गठित की है, जो मरीज़ों को अस्पताल के ज़रिए दवा सप्लाई कर रही है. मगर दवा की किल्लत इतनी ज़्यादा है कि शाम को मिलने वाली दवा के लिए लोग सुबह से कतारों में खड़े हो जा रहे हैं. जयपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के दफ़्तर में भीड़ लगी है. ऐसे में डर है कि दवा के लिए लगी कतारें कही कोरोना न बांटने लगे जाए. मरीज़ों के हंगामे को देखते हुए यहां पुलिस तैनात की गई है. लाइन में लगे लोगों का कहना है कि वे लोग कई दिनों से यहां आ रहे हैं मगर रेमडेसिवर दवा नहीं मिल पा रही है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











