
राजस्थान में राजेंद्र गुढ़ा के बयान पर मचा सियासी घमासान, महिला सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
AajTak
कांग्रेस जहां मणिपुर हिंसा को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है तो वहीं राजस्थान में कांग्रेस के नेता अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर रहे हैं. गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने कहा है कि राजस्थान में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं. जिसके बाद कांग्रेस ने राजेंद्र गुढ़ा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











