
राजस्थान में गिरी स्कूल की छत, व्यवस्था पर उठे सवालों से बचते दिखे सूबे के शिक्षा मंत्री
AajTak
कोटा के सर्किट हाउस में 24 जुलाई को आजतक ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से सवाल किया था स्कूलों की हालत जर्जर है, इस पर आप क्या कहेंगे, तो उन्होंने कहा था कि यह कांग्रेस का पाप है, धीरे-धीरे ठीक करेंगे.
राजस्थान (Rajasthan) के झालावाड़ में एक स्कूल ढहने से कई बच्चों की मौत हो गई और कई छात्र घायल बताए जा रहे हैं. घायल छात्रों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है. कई बच्चे गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद सूबे के शिक्षा मंत्री का अजीब बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को इसका जिम्मेदार बताया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हादसे की हाई लेवल इन्वेस्टिगेशन की जाएगी और घायल बच्चों का इलाज सरकार के खर्चे पर किया जाएगा.
हादसे के बाद चीख-पुकार की आवाजें सुनी गईं. स्कूल में हुआ यह हादसा सरकारी सिस्टम पर सवाल खड़ा करता है कि सिस्टम किस तरह से काम कर रहा है. सुबह-सुबह तैयार होकर बच्चे पढ़ने के लिए गए थे और फिर उनकी खबर सामने आई कि वे हादसे का शिकार हो गए हैं.
आजतक ने हादसे के पहले ही उठाया था सवाल...
कोटा के सर्किट हाउस में 24 जुलाई को आजतक ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से सवाल किया था स्कूलों की हालत जर्जर है, इस पर आप क्या कहेंगे, तो उन्होंने कहा था कि यह कांग्रेस का पाप है, धीरे-धीरे ठीक करेंगे.
आज स्कूल में हुए हादसे के बाद जब शिक्षा मंत्री से फिर से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने अजीब-ओ-गरीब प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "एक साथ ठीक करना मुमकिन नहीं है."
यह भी पढ़ें: क्लासरूम में पढ़ रहे थे बच्चे तभी गिर गई सरकारी स्कूल की छत, 4 बच्चों की मौत, राजस्थान में बड़ा हादसा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










