
राजस्थान में कई पहाड़ियां गायब, झारखंड में कोयले का काला खेल... अवैध खनन को लेकर ऑपरेशन सरकार-2 में खुलासा
AajTak
'ऑपरेशन सरकार-2' में आजतक ने राजस्थान और झारखंड में अवैध खनन के सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है. जयपुर में अरावली की पहाड़ियां गायब हो रही हैं, वहीं झारखंड में ₹20,000 करोड़ का अवैध कोयला कारोबार फल-फूल रहा है.
राजस्थान की राजधानी जयपुर से लेकर अलवर तक खनन माफियाओं का दुस्साहस चरम पर है. जयपुर में अरावली की 100 मीटर ऊंची पहाड़ियां पूरी तरह गायब की जा चुकी हैं. खनन माफियाओं का कॉन्फिडेंस इतना हाई है कि जैसे कोई उनका कुछ बिगाड़ ही नहीं सकता है. जयपुर में अवैध खनन से अरावली की पूरी पहाड़ी ही गायब हो चुकी है और खनन माफिया कहते हैं कि पाताल तक भी खोदना पड़ा तो, खोद देंगे.
वहीं अलवर में खनन माफियाओं का सिक्का इतना बुलंद है कि अवैध खनन के बाद पत्थरों से लदे हुए, ओवर लोडेड डंपर थाने के सामने से गुज़रते हैं, मजाल है पुलिस उन्हें रोक ले. बड़ी बात ये भी है कि अलवर में अवैध पत्थरों से भरे इन डंपर वालों ने अपनी नंबर प्लेट से नंबर तक मिटा रखे हैं. अलवर में जब रात हो जाती है, तो यहां अवैध खनन का खेल शुरु होता है, और अवैध खनन के बाद, पत्थरों से ओवर लोडेड ट्रक की आवाजाही तेज होती है.
अगर इन डंपरों के सामने कोई आ भी जाए. तो शायद ये उसे भी कुचल डालें. बड़ी बात तो ये है कि अवैध पत्थरों से भले ये ट्रक अलवर के रामगढ़ नौगांवा क्षेत्र के पुलिस थाने के सामने से बेधड़क, बेखौफ गुज़रते हैं. इतनी डंपरों की नंबर प्लेट पर, नंबर भी मिटा दिये जाते हैं. जब आजतक की टीम ने, जब इन डंपरों को रोककर, बात करने की कोशिश की, तो ये डंपर बिना ब्रेक लगाए, निकलते चले गए. थाने के सामने से गुज़रते डंपर को चेक करने वाला एक पुलिसवाला नहीं है. जबकि डंपरों की नंबर प्लेट मिटी हुई हैं. तो क्या ये सब पुलिस और खनन माफियाओं की मिलीभगत से नहीं चल रहा है? स्थानीय लोग, इन ट्रकों से परेशान हैं, लेकिन कोई एक्शन नहीं होता.
यह भी पढ़ें: नोएडा, यमुना नगर, सीहोर... ऑपरेशन सरकार-II में नदियों का सीना चीरकर खनन करने वाले बेनकाब
दावों की विपरीत है हकीकत
अवैध खनन के लिए बदनाम अलवर में अवैध खनन माफिया खुलेआम अवैध खनन की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अरावली को बचाने के लिए बड़े-बड़े दावे होते हैं. लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अरावली बचाने के लिए अवैध खनन माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. लेकिन अलवर में कार्रवाई करने के लिए पहुंची खनन विभाग की टीम केवल खानापूर्ति करके वापस लौट गई.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










