
राजस्थान में और बढ़ी सख्ती, अब 4 घंटे ही खुलेंगी राशन-सब्जी-दूध की दुकानें
AajTak
रघु शर्मा ने राजस्थान के साथ भेदभाव का आरोप लगाया और कहा कि हमने प्रधानमंत्री के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी यह मुद्दा उठाया कि राज्य के लोगों के साथ भेदभाव किया जा रहा है.
कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सख्त पाबंदियों की भी वापसी हो चुकी है. कुछ जगह पिछले साल के पूर्ण लॉकडाउन की तरह सख्ती बरती जा रही है तो कई जगह नाइट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियां लागू कर हालात को नियंत्रित करने की कोशिशें जारी हैं. राजस्थान में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने कर्फ्यू लागू किया है. कर्फ्यू के बावजूद हालात नियंत्रित नहीं हो रहे. ऐसे में अब सख्ती और बढ़ाने का ऐलान सरकार की ओर से किया गया है. राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा है कि हमने कर्फ्यू के बावजूद हालात बिगड़ने की वजह से इसे और सख्त करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि अब सब्जियां और दूध, किराने की दुकान भी चार-चार घंटे ही खुलेंगी. उन्होंने कहा कि हालात इतने ज्यादा खराब हैं उसके बावजूद लोग समझ नहीं रहे हैं. लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











