
राजस्थान: मां ने 3 लाख रुपये दिए और 25 साल के इकलौते बेटे की करवा दी हत्या
AajTak
ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में मां से बढ़कर कुछ नहीं है. धरती पर मां को भगवान का रूप कहा जाता है. जब एक मां ही अपने बच्चे की कातिल बन जाए तो उसे क्या कहा जाएगा. राजस्थान के भरतपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर एक मां ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने इकलौते बेटे की सुपारी किलरों से हत्या करवा दी.
ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में मां से बढ़कर कुछ नहीं है. धरती पर मां को भगवान का रूप कहा जाता है. जब एक मां ही अपने बच्चे की कातिल बन जाए तो उसे क्या कहा जाएगा. राजस्थान के भरतपुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पर एक मां ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने इकलौते बेटे की सुपारी किलरों से हत्या करवा दी. उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांव ओल निवासी महिला गीता लुहार ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने ही इकलौते पुत्र 25 वर्षीय जीतेन्द्र लुहार की 3 लाख रुपये की सुपारी देकर गोली मरवाकर हत्या करवा दी. पुलिस ने आरोपी महिला समेत दो सुपारी किलरों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें कोर्ट में पेश कर सेंट्रल जेल भेज दिया गया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











