
राजस्थान: भीलवाड़ा के बाद हनुमानगढ़ में तनाव, VHP नेता पर हमले के बाद आक्रोश
AajTak
राजस्थान में फिर सांप्रदायिक तनाव की खबरें आई हैं. भीलवाड़ा के बाद हनुमानगढ़ में हिंसा हुई है. जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्थानीय नेता पर हमला हुआ था. इसके बाद माहौल गर्मा गया.
राजस्थान में फिर सांप्रदायिक तनाव की खबरें आई हैं. भीलवाड़ा के बाद हनुमानगढ़ में झड़प हुई है. जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ में विश्व हिंदू परिषद (VHP) के स्थानीय नेता पर हमला हुआ था. इसके बाद माहौल गर्मा गया. हमले के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था. फिलहाल VHP नेता को बीकानेर के हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया है. वहीं हालात अब नियंत्रण में बताए जा रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, हनुमानगढ़ जिले के नोहर में उस वक्त स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब नोहर के विश्व हिंदू परिषद (VHP) नेता सतवीर सहारण को कुछ युवकों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल सतवीर को नोहर से हनुमानगढ़ रेफर किया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सतवीर को बीकानेर रेफर कर दिया गया. इस घटना के बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया आक्रोश के चलते चक्का जाम कर दिया.
उनका कहना है कि जब नोहर में एक महिला और व्यक्ति ने सतवीर से कहा कि मंदिर के सामने कुछ युवक बैठे रहते हैं और अक्सर छेड़छाड़ करते हैं. इस पर जब सतवीर उन युवकों से पूछताछ करने पहुंचा तो उन्होंने झगड़ा शुरू कर दिया और लोहे की रॉड से सतवीर के सिर में चोट मारी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने नोहर रावतसर मार्ग पर जाम लगा दिया. आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रशासन भी मौके पर पहुंचे हनुमानगढ़ से जिला कलेक्टर व एसपी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला.
आक्रोशित लोगों ने मांग की जो भी आरोपी है उन्हें तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए नहीं तो वो यहां से नहीं हटेंगे. इस पर पुलिस ने तुरंत प्रभाव से 2 लोगों को राउंड भी किया और बाकियों की तलाश शुरू कर दी है.
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक आशीष पारेख का कहना है कि लगातार राजस्थान में ये घटनाएं हो रही हैं जो कि गहलोत सरकार की तुष्टीकरण नीतियों के चलते हो रहा है. अब बर्दाश्त नहीं करेंगे और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह अपना अगला कदम उठाएंगे.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










