
राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं एग्जाम के लिए जारी की डेटशीट, छात्रों को मिली राहत, यहां करें चेक
AajTak
राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है. 10वीं के एग्जाम 12 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित होगी. वहीं, 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च, 2026 तक आयोजित होगी.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. इससे छात्रों को बड़ी राहत मिली है. 10वीं के एग्जाम 12 से लेकर 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित होगी, जो 17 दिन तक चलेगी. वहीं, 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी से 10 मार्च, 2026 तक आयोजित होगी, जो 28 दिन तक चलेगी.
परीक्षा में कुल 19 लाख 86 हजार 422 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे. इनमें 10वीं के 10 लाख 68 हजार 610 उम्मीरवार हैं. वहीं, 12वीं में कुल 90 हजार 572 स्टूडेंट्स भाग लेने वाले हैं. परीक्षा के दौरान करीब 6 दिन की छुट्टी रहेगी, जिनमें चार रविवार और दो छुट्टियां होली और धुलंडी की होगी.
यहां देख सकते हैं डेटशीट
छात्र अपनी डेटशीट राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड की ओर से हिदायत दी गई है कि छात्रों को किसी भी तरह की कोई अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है, सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट की सूचना पर ध्यान दें.
प्रश्न पैटर्न में हुआ बदलाव
बता दें कि इस बार राजस्थान बोर्ड की ओर से 12वीं के प्रश्न पैटर्न में बदलाव किए गए हैं. बोर्ड ने लॉन्ग प्रश्नों का भार बढ़ा दिया है. कक्षा 12वीं के ज्यादातर सब्जेक्ट के प्रश्न पत्र 80 अंकों के होंगे.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











