
राजस्थान: प्रेमी ने किया शादीशुदा प्रेमिका और उसके बेटे का मर्डर, कुएं में मिले शव
AajTak
प्रतापगढ़ के अरनोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया है. महिला शादीशुदा थी और उसका दो साल का एक बेटा था. पति से अनबन के चलते महिला अपने पीहर ही रहती थी. महिला का एक प्रेमी भी था.
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका और उसके दो साल के बेटे का बेरहमी से मर्डर कर दिया. यहां अरनोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि पिछले दिनों उन्हें एक महिला और उसके दो साल के बेटे की गुमशुदगी की शिकायत मिली थी. जिसके बाद से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी. लेकिन शनिवार को दोनों के शव साखथली खुर्द गांव में एक कुएं के अंदर पड़े मिले.
पुलिस ने दोनों की हत्या के आरोप में मृतक महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम भेरूलाल डांगी है. पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला रुक्मणि देवी की अक्सर अपने पति से लड़ाई होती थी. जिसके चलते रुक्मणि देवी अपने पीहर चंदेरा पड़ाव में ही रह रही थी. रुक्मणि का 2 साल का बेटा दीपक भी उसके ही साथ रह रहा था. इसी बीच उसका अफेयर भेरूलाल के साथ शुरू हो गया. वह अक्सर उसके साथ घूमती रहती थी.
गला रेतकर की महिला की हत्या
लेकिन कुछ दिनों पहले ही रुक्मणि देवी भेरूलाल के साथ साखथली खुर्द आई थी. जहां इन दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुई. लड़ाई इस हद तक बढ़ गई कि भेरूलाल ने गुस्से में रुक्मणि देवी की गला रेतकर हत्या कर दी. बाद में रुक्मणि के बेटे दीपक को भी उसके शव के साथ बांधकर जिंदा ही कुएं में फेंक दिया. जिससे दीपक की भी मौत हो गई.
आरोपी से की जा रही पूछताछ
फिलहाल पुलिस ने रुक्मणि देवी और दीपक के शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है. और दोनों के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. वहीं, आरोपी भेरूलाल से पुलिस पूछताछ कर रही है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











