
राजस्थान-पंजाब के बाद झारखंड में भी कांग्रेस में 'संकट'!, 4 विधायक क्यों जा रहे हैं दिल्ली
AajTak
कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजस्थान में पहले से ही कांग्रेस दिक्कत में है और अब झारखंड में भी उसकी परेशानी बढ़ सकती हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि झारखंड के 4 कांग्रेस विधायक दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं.
कांग्रेस की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. राजस्थान में एक ओर जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं, पंजाब में भी सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद जारी है. इस बीच अब झारखंड में भी कांग्रेस की परेशानी बढ़ सकती है. संगठन को मज़बूत करना हमारा लक्ष्य है. @INCJharkhand को धार देने के लिए मेरे नेतृत्व में चार विधायक श्री #UmaShankarAkela जी, श्री @MLARamgarh जी, श्री @RajeshKinc जी झारखंड के इंचार्ज श्री @SinghRPN जी से मिला और कल राष्ट्रीय महासचिव @kcvenugopalmp जी से मिलेंगे@RahulGandhi pic.twitter.com/qS3segL5UU दरअसल, कांग्रेस के चार विधायक दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये विधायक नाराज चल रहे हैं. चारों विधायक बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










