
राजस्थान: निर्दलीय उम्मीदवार ने वापस लिया नामांकन, CM से मांगी सुरक्षा, कहा- बीजेपी परिवार को कर रही परेशान
AajTak
सहारा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार लादू लाल पितलिया ने कर्नाटक में बीजेपी सरकार पर अपने परिवार पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए उम्मीदवारी वापस ले ली. पितलिया पहले बीजेपी के साथ थे लेकिन उपचुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने का फैसला किया था.
Rajasthan By-Election: राजस्थान में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज है. इस बीच सहारा विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार लादू लाल पितलिया (Ladulal Pitliya) ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया. उन्होंने बीजेपी पर दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए सीएम अशोक गहलोत से सुरक्षा की मांग की. पितलिया ने हाल ही में बीजेपी से बागी होकर उपचुनाव के लिए पर्चा भरा था. आपको बता दें कि सहारा विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार लादू लाल पितलिया ने कर्नाटक में बीजेपी सरकार पर अपने परिवार पर दबाव डालने का आरोप लगाते हुए अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली. पितलिया पहले बीजेपी के साथ थे लेकिन उपचुनाव में उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने का फैसला किया.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











