
राजस्थान: दुल्हन के सपने को पूरा करने के लिए दूल्हा पहुंचा हेलीकॉप्टर से, आया इतना खर्च
AajTak
ये मामला नदबई थाना इलाके के गांव करीली का है. जहां की रहने वाली दुल्हन रमा की शादी वैर थाना इलाके के गांव रायपुर के रहने वाले सियाराम के साथ तय हुई थी. मंगलवार को दोनों की शादी धूमधाम से संपन्न हुई. वहीं, उनकी शादी चर्चा का विषय भी बनी रही.
राजस्थान के भरतपुर से अनोखा मामला सामने आया है जहां दुल्हन का सपना पूरा करने के लिए दुल्हा हेलीकॉप्टर से विवाह करने ससुराल पहुंचा. इसके बाद अपनी नई दुल्हन से शादी करके दुल्हा दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर से ही वापस लौटा. इस खास शादी को देखने के लिए क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. दरअसल, ये मामला नदबई थाना इलाके के गांव करीली का है. जहां की रहने वाली दुल्हन रमा की शादी वैर थाना इलाके के गांव रायपुर के रहने वाले सियाराम के साथ तय हुई थी. मंगलवार को दोनों की शादी धूमधाम से संपन्न हुई. वहीं, उनकी शादी चर्चा का विषय भी बनी रही. बताया जा रहा है कि नई नवेली दुल्हन ने अपने पति से मांग की थी कि शादी के बाद मैं अपनी ससुराल हेलीकॉप्टर से उड़कर ही जाना चाहती हूं और अपनी नई पत्नी के इस सपने को पूरा करने के लिए पति सियाराम ने हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की. शादी होने के बाद दुल्हा करीली गांव से अपनी दुल्हन को लेकर हेलीकॉप्टर में सवार होकर अपने गांव पहुंचा.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











