
राजस्थान: दामाद के रहन-सहन से नाखुश थी सास, 5 लाख की सुपारी देकर करा दी हत्या
AajTak
राजस्थान में जोधपुर में एक सास ने अपने दामाद की हत्या करा दी. दामाद की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी.
राजस्थान जोधपुर में एक सास ने अपने दामाद की हत्या करा दी. दामाद की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी गई थी. हत्या की इस साजिश में सास ने अपने पड़ोसियों को शामिल किया था. जोधपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी सास के साथ दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. जोधपुर के मंडोर थाना क्षेत्र के सुरपुरा बांध रोड पर एक अगस्त को प्लास्टिक के बोरे में शव बरामद किया गया था. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी. मृतक की शिनाख्त विनोद के रूप में कर ली. पुलिस ने इस मामले में घरवालों को सूचना देने के बाद लाश का पोस्टमॉर्टम कराया, साथ ही हत्या का पता लगाने में जुट गई. पुलिस ने महज तीन दिन में जांच के बाद मामले का खुलासा करते हुए मृतक की सास और उसके दो पड़ोसियों को गिरफ्तार किया है. मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी ने बताया कि विनोद ने मदेरणा कॉलोनी निवासी युवती से 4 साल पहले प्रेम विवाह किया था. वह मजदूरी करता था, जिसकी वजह से उसकी सास से अनबन चल रही थी. हाल में उसकी पत्नी मायके आई हुई थी. हत्या के दिन उसकी मोबाइल लोकेशन भी मदरेणा कॉलोनी में मिली.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












