
राजस्थान: जयपुर सेंट्रल जेल से CM भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी
AajTak
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने जब आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई तो पता चला कि जेल में बंद एक कैदी ने धमकी दी.
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है. यह धमकी जयपुर सेंट्रल जेल से दी गई है. कहा जा रहा है कि पॉक्सो एक्ट के तहत सेंट्रळ जेल में सजा काट रहे कैदी ने धमकी दी.
सीएम भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने जब आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई तो पता चला कि जेल में बंद एक कैदी ने धमकी दी.
पिछले महीने हो गया था कार का एक्सीडेंट
पिछले महीने 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कार का एक्सीडेंट हो गया था. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा सीएम पद की शपथ लेने के बाद मथुरा के गोवर्धन गिरिराज के दर्शन करने जा रहे थे. इस दौरान भजन लाल शर्मा की गाड़ी उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर पूंछरी का लौठा के पास कच्ची नाली में फंस गई. इससे गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वो बाल-बाल बच गए थे. फिर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दूसरी गाड़ी में बैठकर गोवर्धन गिरिराज दर्शन करने पहुंचे थे.
पहली बार विधानसभा में पहुंचने वालों में शामिल
भजनलाल शर्मा पहली बार पहुंचने वाले विधायकों में भाजपा के 46 विधायक हैं, तो कांग्रेस के 19 और अन्य 7 विधायक हैं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी पहली बार चुनकर विधानसभा में पहुंचने वालों में शामिल हैं. भजनलाल शर्मा पहले ऐसे विधायक हैं, जो विधायक से पहले मुख्यमंत्री के तौर पर विधानसभा पहुंचेंगे. राजस्थान में मोबाइल विधानसभा का सत्र जनवरी में शुरू होता था. मगर, इस बार दिसंबर में ही हो रहा है. हर बार विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मंत्रिमंडल का गठन हो जाता था. मगर, इस बार विधानसभा सत्र शुरू होने तक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्रियों के अलावा बाकी मंत्रियों की घोषणा नहीं हुई है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











