
राजस्थान: जमीन के विवाद में गर्भवती दलित महिला को मां के संग पीटा, वीडियो हुआ वायरल
AajTak
जमीन को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस से शिकायत करना दलित परिवार को महंगा पड़ गया. परिवार की गर्भवती महिला और उसकी मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है.
राजस्थान के पाली जिले में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां जमीन को लेकर चल रहे विवाद में दलित परिवार की गर्भवती महिला और उसकी मां के साथ लाठी डंडों से मारपीट की गई. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं. राजस्थान, पाली में पीड़ित परिवार के लोग महीने भर से मुख्यमंत्री एवं जिला पुलिस प्रशासन को उन पर जानलेवा हमले की आशंका को लेकर सचेत करते रहे हैं पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। आज कुछ कायर लोगों ने मां और गर्भवती बेटी पर जानलेवा हमला किया। क्या ऐसे ही दलितों का भला करेगी कांग्रेस? pic.twitter.com/VgyVcpWkT1 पाली के सिराणा गांव में दो पक्षों में एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसी विवाद को लेकर दलित पक्ष मांगीलाल मेघवाल के घर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला किया. उस समय मांगीलाल की गर्भवती बहन ललिता और मां दयाली देवी के अलावा बच्चे मौजूद थे. आरोपियों ने मारपीट करने के बाद जमीन खाली करने की धमकी दी. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरा पक्ष गांव के प्रभावशाली लोग हैं, जिसके चलते उनके खिलाफ कोई गवाही देने को तैयार नहीं है. ऐसे में मारपीट का वीडियो छिपकर बनाया, ताकि हकीकत सामने आ सके.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







