
राजस्थान चुनाव: कांग्रेस ने 70 से ज्यादा उम्र के 10 उम्मीदवारों को दिया टिकट
AajTak
कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही पार्टियों में इस तरह के हालात देखने को मिल रहे हैं.कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 70 साल से ज्यादा उम्र के 10 नेताओं पर पार्टी ने भरोसा जताकर उन्हें टिकट दिया है. इनमें उदयलाल आंजना, बृजेंद्र सिंह ओला, सुखराम बिश्नोई, परसादी लाल मीणा, लक्ष्मण मीणा, सुरेंद्र मोदी, डॉ बीडी कल्ला, गुरमीत सिंह, विनोद कुमार चौधरी और डॉ दयाराम परमार है.
राजस्थान में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. इस बार कांग्रेस पार्टी ने 70 से ज्यादा उम्र के 10 नेताओं को चुनावी मैदान में हैं. इन उम्मीदवारों को
कांग्रेस हो या भाजपा दोनों ही पार्टियों में इस तरह के हालात देखने को मिल रहे हैं.कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 70 साल से ज्यादा उम्र के 10 नेताओं पर पार्टी ने भरोसा जताकर उन्हें टिकट दिया है. इनमें उदयलाल आंजना, बृजेंद्र सिंह ओला, सुखराम बिश्नोई, परसादी लाल मीणा, लक्ष्मण मीणा, सुरेंद्र मोदी, डॉ बीडी कल्ला, गुरमीत सिंह, विनोद कुमार चौधरी और डॉ दयाराम परमार है.
पार्टी की पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उम्र 72 साल और सीपी जोशी (73साल) सबसे उम्रदराज नेता थे. ऐसे में साफ है की राजनीति में सत्ता का मोह नेताओं को रहता है इसलिए अपने जीवन के अंतिम दौर तक नेता चुनाव लड़ने का सपना देखते हैं और सत्ता पर काबिज रहना चाहते हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी बीड़ी कला 73 साल के हो चुके हैं. उद्योग से विधायक परसराम भी 73 साल की हो चुके हैं.
कांग्रेस ने 65 उम्मीदवारों को दोबारा दिया टिकट
दोनों ही पार्टियों ने उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी की हैं. भाजपा ने 124 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है. कांग्रेस 76 सीटों पर प्रत्याशियों को उतार चुकी है. कांग्रेस में 76 नाम में से 58 विधायक मंत्री ऐसे हैं, जो पहले 2018 का चुनाव लड़ चुके हैं. कांग्रेस ने 65 प्रत्याशियों को दोबारा टिकट दिया है.
बीते दिनों कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए सचिन पायलट ने कहा था कि वह 31 अक्टूबर को नामांकन भरेंगे. साल 2018 में 19 तारीख को सचिन पायलट ने नामांकन भरा था.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











