
राजस्थान: घर में छुपाकर रखा था नाबालिग लड़की को, सेक्स रैकेट में शामिल करने की थी प्लानिंग
AajTak
बाल कल्याण समिति को सूचना मिली थी कि शहर के निहालगंज थाना इलाके की आनंद नगर कॉलोनी के एक घर में नाबालिग को बंधक बनाकर रखा है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उसे देह व्यापार कराया जाएगा.
राजस्थान के धौलपुर जिले में बाल कल्याण समिति एवं मानव तस्कर विरोधी यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया. बताया जा रहा है कि देह व्यापार की आशंका को देखते हुए लड़की को एक मकान में बंधक बनाकर रखा था. मानव तस्कर यूनिट, चाइल्डलाइन, बाल कल्याण समिति और थाना निहालगंज पुलिस मौके पर पहुंची. इन्हें देखकर मकान मालिक भाग गया. पुलिस इसकी तलाश में जुटी है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











