
राजस्थान: गैस कटर से ATM काटकर 15 लाख की लूट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
AajTak
फतेहपुर शेखावटी में मंगलवार अल सुबह तीन बजे एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर कुछ लुटेरों ने 15 लाख रुपये निकाल लिए और मौके से फरार हो गए. बैंक मैनेजर संदीप ने बताया उन्हें जब इस मामले की खबर मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को बताया. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा रही है.
राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में बदमाशों ने एक्सिस बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर उससे 15 लाख रुपये निकाल लिए. लूट की ये घटना मंगलवार अल सुबह तीन बजे बावड़ी गेट में घटी. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने बताया कि बदमाशों की ये हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है. इस पूरी घटना को लुटेरों ने महज 25 मिनट के अंदर अंजाम दिया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











