
राजस्थान: गहलोत सरकार ने दी वन टाइम रिलोकेशन के प्रस्ताव को मंजूरी, संविदा कर्मियों को मिलेगी राहत
AajTak
कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम करने वालों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर टेक्निकल एसिस्टेंट और कॉर्डिनेटर्स जैसे कर्मचारी शामिल थे. इन लोगों का काम सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करना होता है. ये कर्मचारी लंबे समय से अपने गृह जनपदों में तबादले की मांग कर रहे थे.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी नरेगा स्कीम में कार्यरत 237 संविदा कर्मियों के वन टाइम रिलोकेशन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सरकार के इस फैसले से कॉन्ट्रैक्ट पर दूर-दराज के इलाकों में काम कर रहे इन मजदूरों को पारिवारिक समस्या, स्वास्थ्य व अन्य परेशानियों के मद्देनजर अपने घर के पास या फिर वांछित जिलों में काम करने का अवसर मिल सकेगा. एजेंसी के मुताबिक ये बातें एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में बताई गईं. कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम करने वालों में डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट और कॉर्डिनेटर्स जैसे कर्मचारी शामिल थे. इन लोगों का काम सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करना होता है. ये कर्मचारी लंबे समय से अपने गृह जनपदों में तबादले की मांग कर रहे थे.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











