
राजस्थान: कोरोना से मौत के आंकड़े में खेल, धौलपुर मुक्तिधाम में 307 मौतें, सरकारी खाते में सिर्फ 19
AajTak
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देशभर में हुई मौतों का आंकड़ा काफी अधिक देखने को मिल रहा है. राजस्थान के धौलुपर में जिले के चम्बल मुक्तिधाम सेवा समिति के मुताबिक मार्च से लेकर 15 जून 2021 तक कोरोना से 307 मौतें हुई हैं. जबकि सरकारी खाते में सिर्फ 48 मौत की बात सामने आ रही है.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में देशभर में हुई मौतों का आंकड़ा काफी अधिक देखने को मिल रहा है. राजस्थान के धौलपुर में जिले के चम्बल मुक्तिधाम सेवा समिति के मुताबिक मार्च से लेकर 15 जून 2021 तक कोरोना से 307 मौतें हुई हैं. मार्च में 53, अप्रैल में 128, मई में 108 और 15 में 18 मौतें हुईं. मुक्तिधाम के मुताबिक पूर्व के महीनों की बात की जाए तो 40 मौत का आंकड़ा रहता था. अप्रैल और मई माह में मौतों का आंकड़ा साढ़े तीन गुना रहा हैं, यह सभी मौतें कोरोना के कारण हुई. कोरोना से दूसरी लहर में कुल 307 मौत हुई पर सरकारी आंकड़ों के मुताबित कोरोना से सिर्फ 19 लोगों की जान गई है. वहीं सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक कोरोना की पहली लहर में 29 और दूसरी लहर में 19 मौतें हुई हैं यानी कुल 48 मौतें कोरोना से हुई हैं. कोरोना से हुई मौतों को लेकर राजस्थान की गहलोत सरकार ने मृतकों के परिजनों को मदद करने की घोषणा के आदेश दिए हैं.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









