
राजस्थान: कोरोना वैक्सीनेशन का काम जारी, आज से दी जाएगी दूसरी डोज
AajTak
राजस्थान में सोमवार से वैक्सीन का दूसरा डोज देने का काम शुरू हो जाएगा. वैक्सीनेशन के पहले दिन यानी 16 जनवरी को जिन लोगों को टीका लगा था, उन्हें आज से दूसरा डोज देना शुरू कर दिया जाएगा.
कोरोना वायरस को मात देने के लिए देश में वैक्सीनेशन का काम लगातार चल रहा है. राजस्थान में सोमवार से वैक्सीन की दूसरी डोज देने का काम शुरू हो जाएगा. वैक्सीनेशन के पहले दिन यानी 16 जनवरी को जिन लोगों को टीका लगा था, उन्हें आज से दूसरी डोज देना शुरू कर दिया जाएगा. राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के मुताबिक, जिन लोगों को वैक्सीन का पहला टीका लग गया है उन्हें दूसरी डोज देने की तैयारी शुरू हो गई है. इसके अलावा अब फ्रंटलाइन वर्कर के लिए भी वैक्सीन की पहली डोज लगाने की तैयारी की जा रही है. मंत्री के मुताबिक, इस हफ्ते मंगलवार तक सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स की सूची तैयार कर ली जाएगी. इनके अलावा अर्धसैनिक बलों को भी आने वाले दिनों में टीका लगाना शुरू कर दिया जाएगा. राजस्थान सरकार के चिकित्सा विभाग के अनुसार, 18 जनवरी को जिन लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन पहली डोज दी गई थी, उन्हें 17 फरवरी से दूसरी डोज दी जाएगी तथा इसमें स्कूली शिक्षकों को प्रमुखता से सम्मलित किया जाएगा और इसके लिए कम से कम 150 लाभार्थी वाले सत्र साइट बनायी जाएंगी. गौरतलब है कि कोरोना वैक्सीनेशन के पहले दौर में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जा रहा है. जब कोई भी राज्य स्वास्थ्यकर्मियों को लगने वाली पहली डोज की प्रक्रिया पूरी कर ले रहा है, तब फ्रंटलाइन वर्कर्स की बारी आ रही है. साथ ही दूसरे डोज का नंबर भी अब आने लगा है. आपको बता दें कि अबतक देश में करीब 80 लाख लोगों को वैक्सीन का टीका लग चुका है. जबकि अगस्त-सितंबर तक ये संख्या 30 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है.
बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







