
राजस्थान: कोरोना वार्ड में आता था बुजुर्ग को सुसाइड का ख्याल, 'गीता ज्ञान' ने रोका...फिर ऐसे दी मात
AajTak
डॉक्टरों ने बताया कि इनके लंग्स में इंफेक्शन की स्थिती गंभीर है. इनका सीटी स्कोर 22 है और ऑक्सीजन लेवल लगातार गिर रहा है. ऐसे में इनका इलाज लंबा चलेगा. बेटे के बाहर जाने के बाद अकेले पड़ गए गिरधारी सिंह परेशान हो उठे और डॉक्टरों पर चिल्लाते थे.
पूरे देश में कोरोना कहर बरपा रहा है. इस महामारी की वजह से रोज हजारों लोगों की जान जा रही है. इस बार काफी युवाओं की भी जानें जा रही हैं. ऐसे में लोग काफी डरे हुए हैं. राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने यह साबित किया है कि अगर हौसले से बीमारी का सामना किया जाए तो मौत को टाला जा सकता है. हार्ट का ऑपरेशन, डायबिटीज की बीमारी और 22 के सीटी स्कोर के बाद भी अपने जवान बेटे के साथ अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग ने कोरोना को हौसले से मात दे दी. जयपुर के राहुल राजपुरोहित को मार्च के दूसरे सप्ताह में बुखार आना शुरू हुआ था. जब सात दिनों तक बुखार नहीं उतरा तो उन्होंने टेस्ट कराया और कोरोना पॉजिटिव निकले. इसके बाद उनके 71 साल के पिता गिरधारी लाल राजपुरोहित को भी बुखार आया उन्होंने भी जांच कराया तो वो भी कोरोना पॉजिटिव निकले.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











