
राजस्थान के भीलवाड़ा में बवाल: ठेले से टकराई कार तो भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कई हिरासत में, भारी पुलिस बल तैनात
AajTak
भीलवाड़ा के जहाजपुर में शुक्रवार को आलू प्याज के ठेले से एक कार टकरा गई. जिसके बाद लोगों ने कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जिससे सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
भीलवाड़ा के जहाजपुर में शुक्रवार को आलू - प्याज के ठेले से एक कार टकरा गई. जिसके बाद लोगों ने कार चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी. जिससे सांप्रदायिक तनाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. युवक की हत्या की खबर सुनते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर पहुंच गए और हंगामा कर दिया. बवाल को देखते हुए बाजार को भी बंद करा दिया गया है.
बताया जाता है कि युवकों की कार अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थल के पास एक आलू - प्याज के ठेले से टकरा गई. जिसके बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक युवक को पीट-पीट कर मार डाला. युवक की हत्या की खबर सुनते ही जहाजपुर के राजकीय चिकित्सालय परिसर में आक्रोशित लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना लगते ही जहाजपुर विधायक गोपी चंद मीणा भी पहुंच गए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
यह भी पढ़ें: अंधविश्वास में दो दोस्तों और चौकीदार की हत्या, फिर काट दिया प्राइवेट पार्ट... राजस्थान के भीलवाड़ा से IITian साइको किलर अरेस्ट
इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
पुलिस ने बताया कि टोंक शहर के चार युवक कार लेकर जहाजपुर आए थे. इसी दौरान कार एक अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थल के पास आलू-प्याज के ठेले लगाने वाले से टकरा गई. जिसके बाद विवाद हो गया और एक युवक सीताराम की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने हंगामा कर दिया. फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है.
वहीं, मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही कई अन्य को भी हिरासत में लिया गया है. बाजार को भी बंद करवा दिया गया है. मृतक युवक के जीजा ने बताया कि मेरे साले सिकंदर अपने दोस्त दिलखुश, सीताराम और दीपक के साथ शुक्रवार शाम 6 बजे आए थे. तकिया मस्जिद के पास रईस फकीर प्याज का ठेला लगा हुआ था.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







