
राजस्थान के भरतपुर में मूर्ति लगाने पर बवाल, पुलिस की गाड़ियों पर पथराव और आगजनी
AajTak
राजस्थान के भरतपुर में मूर्ति लगाने को लेकर बवाल हो गया. लोगों ने चक्का जाम कर आगजनी की. इस दौरान जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची, तो पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया गया. इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही.
राजस्थान के भरतपुर में मूर्ति लगाने को लेकर बवाल हो गया. लोगों ने चक्का जाम कर आगजनी की. इस दौरान जब पुलिस प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची, तो पुलिस की गाड़ियों पर भी पथराव किया गया. इसके बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े. देर रात तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही.
क्या है मामला?
दरअसल, विधानसभा चुनाव को देखते हुए भरतपुर में मूर्ति पॉलिटिक्स शुरू हुई है. यहां नदबई से कांग्रेस विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना ने अंबेडकर की मूर्ति लगाने का ऐलान किया था. वहीं, जाट समाज भरतपुर संस्थापक महाराजा सूरजमल की मूर्ति लगाने की मांग कर रहे थे. ऐसे में जाट समाज के लोग विधायक के खिलाफ बुधवार को धरने पर बैठ गए.
इसके बाद जाट समाज के लोगों ने चक्का जाम कर दिया. धीरे धीरे प्रदर्शनकारी उपद्रव करने लगे. यहां आगजनी की गई और जब प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस पहुंची, तो गाड़ियों पर पथराव किया गया. इसके बाद पुलिस ने भी आंसू गैस के गोले दागे.
14 अप्रैल को लगनी थी मूर्ति
नदबई विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले एक चौराहे पर 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाई जानी थी. लेकिन 12 अप्रैल की शाम को ही जाट समुदाय के लोग यहां इकट्ठा हो गए और चक्का जाम कर दिया. इस दौरान पुलिस की गाड़ियों पर पथराव किया गया और आगजनी भी की गई.पुलिस को भी कार्रवाई करनी पड़ी. इसके बाद प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने सामने आ गए.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








